सरकार समय-समय पर महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देती आई है। इसके लिए अलग-अलग प्रकार से लोगों को बेटियों के हित के लिए कई प्रकार की योजनाओं का भी संचालन करती रही है। सुकन्या समृद्धि योजना भी इन्हीं सब योजनाओं में से एक है। जो बेटियों के भविष्य में पढ़ाई के लिए तथा उसकी शादी के लिए सरकार उनके माता-पिता द्वारा पैसा जमा करवाने को लेकर प्रोत्साहित कर रही हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है(sukanya samridhi yojana)
यह योजना भारत सरकार के द्वारा 22 जनवरी 2015 को चालू को गई थी। इसकी शुरुआत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कैंपेन के समय हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत लड़की के माता – पिता के द्वारा एक सुकन्या समृद्धि खाता खोलना रहता है। जो लड़की के नाम से खोला जाता है। तथा उस खाता के संचालक के रूप में उस लड़की के माता – पिता मे से किसी एक का नाम उस कहते मे डाला जाता है। इस संचालक का रिश्ता उस लड़की के साथ क्या है इसका भी वर्णन किया जाता है।

उस योजना के तहत सुकन्या समृद्धि अकाउंट को खोलने के लिए आप किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी अथोरिज्ड व्यवसायिक बैंक में संपर्क कर सकते है।
सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की योग्यता(eligibility to open sukanya samridhi account)
सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए हमारे आप निम्न योग्यता का होना अनिवार्य है।
- लड़की की उम्र जन्म से लेकर 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- एक माता – पिता के सिर्फ दो लड़कियों को ही खाता खुल सकता है। इसमें एक अपवाद के रूप में ये शामिल है कि यदि जुड़वा या ट्रिपल बच्चे पैदा हुए है तो उस स्थिति में दोनों जुड़वा वाले बच्चे के साथ साथ एक और बच्चे का भी खाता खुल सकता है। अगर ट्रिपल बच्चे पैदा हुए है तो इस स्थिति में भी यही नियम लागू किया जाएगा।
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
सुकन्या समृद्धि योजना का ब्याज चार्ट (interest chart of suknya samridhi yojana)
सुकन्या समृद्धि योजना का ब्याज इस वर्तमान समय मे 7.6 % है। लेकिन जब यह योजना 2015 में आया था तो उस समय इसकी ब्याज दर 9.1 % था। समय समय पर इसके ब्याज दरों में बदलाव किया गया जो कि हर साल का अलग अलग है। जो इस नीचे चार्ट में प्रदर्शित किया गया है।
1. | 2014 – 2015 | 9.1% |
2. | 2015 – 2016 | 9.2% |
3. | 2016 – 2017 | 8.6% [Apr(2016)- Sep(2016)] 8.5% [Oct(2016)- Mar(2017)] |
4. | 2017 – 2018 | 8.4% [Apr(2017)- june(2017)] 8.3% [Jul(2017)- Dec(2017)] 8.1% [Jun(2018)- Mar(2018)] |
5. | 2018 – 2019 | 8.1% [Apr(2018)- Sep(2018)] 8.5% [Oct(2018)- Mar(2019)] |
6. | 2019 – 2020 | 8.5% [Apr(2019)- Jun(2019)] 8.4% [Jul(2019)- Mar(2020)] |
7. | 2020 – 2021 | 7.6% [Apr(2020)- Mar(2021)] |
जब यह योजना 2015 में आयी थी तो आपको इस खाते को खोलने के लिए शुरुआती पैसा 1000 रुपए के साथ खुलवाने पड़ते थे। लेकिन वित्तीय वर्ष 2018-19 के वित्तीय वर्ष में सरकार इसे और घटा दिया और अब यह खाता आप शुरुआत में 250 रुपए के साथ खोल सकते हैं। इसमें आप न्यूनतम ₹100 तक जमा कर सकते हैं और अधिकतम खाते में जमा करने की लिमिट ₹150000 हैं।
जब लड़की 10 साल की हो जाएगी या इससे ऊपर की आयु की हो जाएगी तो लड़की भी इस खाते को चला सकेगी। इस खाते में से पैसा तभी निकाला जा सकता है जब लड़की की आयु 18 साल से अधिक हो। जब लड़की की आयु 18 साल से अधिक हो जाएगी तो लड़की उस समय उस खाते से आधा पैसा निकाल सकती है। जब लड़की की उम्र 21 साल हो जाएगी तो वह लड़की उस खाते का पूरा पैसा निकाल सकती है।
सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- माता या पिता दोनों में से किसी एक का पासपोर्ट साइज फोटो
- माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड का फोटो कॉपी तथा पैन कार्ड का फोटो कॉपी पैन कार्ड की ना होने पर निर्वाचन कार्ड या बैंक पासबुक का फोटो कॉपी लगाया जा सकता है।
- माता पिता दोनों में से जिसका डाक्यूमेंट्स लगा है उसका सुकन्या समृद्धि फॉर्म पर सिग्नेचर करना होगा।
- इसके साथ-साथ एक मोबाइल नंबर भी सुकन्या समृद्धि फॉर्म में भरना होगा। जिस के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित जानकारियों को साझा किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना रिकॉर्ड
यह योजना 2015 के मध्य में आया उसके लगभग 2 महीने बाद इस योजना से 180000 लोगों ने खाता खुलवाया। जो कि एक काफी बड़ी प्रोत्साहन की बात है। इस योजना से खुले खातों में सबसे आगे कर्नाटक, तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश है इन तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा खाते खोले गए हैं। साल 2015 के अक्टूबर तक इस योजना से 7619668 खाते खोले गए।