परिचय:-
दोस्तों, जैसा कि हम जानते है आजकल इस आधुनिक जमाने में बहुत सारे ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आप आ गए हैं। जिसमे से Phone Pe in Hindi एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है। यह ऐप एक पूर्णतः इंडियन मेड ऐप है। इसकी कंपनी का हेडक्वार्टर Bengaluru Karnataka में स्थित है। अतः आज के इस पोस्ट में हम phone pe से भी कुछ हद तक पैसा कैसे काम सकते है। इसके बारे में बात करेंगे। और phone pe के कुछ नए फीचर के बारे में भी बात करेंगे।
Phone Pe In Hindi :-
दोस्तों phone pe एक बेसिकली पेमेंट ऐप है। जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर बेस्ड है। यह ऐप 7 साल पहले लॉन्च किया गया था। इसके फाउंडर समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर है।
इस एप की सबसे खास बात यह है इसका इंटरफेस काफी इसी होता है। और यह 11 इंडिया भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप सिर्फ पैसे का ही ट्रांसफर नहीं करती है। इसके जरिए आप मोबाइल रिचार्ज, DTH recharge, data cards, fast tag recharge आदि के साथ साथ आप बाइक इंसोरेंस, डिजिटल गोल्ड, सिल्वर आदि भी खरीद सकते हैं।
दोस्तों इस एप की रेवेन्यू 2020 – 2021 के फाइनेंशियल ईयर में 690 करोड रुपए था। इसी आंकड़े से आप पता लगा सकते है की यह कंपनी कितनी तेजी से ग्रो करी है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यह ऐप वर्तमान में 35 करोड़ यूजर के साथ रन कर रही है। और 15 करोड़ तो इसके मंथली एक्टिव यूजर है। यह ऐप या कहे तो कंपनी रिजर्व बैंक के द्वारा लाइसेंस प्रमाणित है।
इसे भी पढ़ें: –
बिना इन्टरनेट के UPI पेमेंट कैसे करें | RBI का क्रन्तिकारी कदम
Signal app क्या है: signal app के सिक्योरिटी फीचर क्या है?
Phone pe का रेफरल अर्निंग सिस्टम:-
दोस्तों, इस मार्केट में सिर्फ यही एक पेमेंट ऐप नही है जो आपको ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा प्रोवाइड करा रही हो। इसके साथ साथ गूगल पे और paytm भी काफी ज्यादा प्रचलित ऐप है। अतः ऐसा नहीं को कोई इस क्षेत्र में मोनॉप्ली हो। इस क्षेत्र में तो मैंने अभी सिर्फ एक दो नाम लिए है सैकड़ों ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम ऐप है जो आपको इस सुविधा का लाभ उठा रहे । लेकिन आपको ये सोचना पड़ेगा की ऐसा क्यों है कि यही कुछ 2 या 3 ऐप ही ज्यादा पॉपुलर हो गए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है ये सारे ऐप अपने ऐप पर रेगुलर बेसिस पर रेफरल अर्निंग की सुविधा एक्टिवेट किए रहते है। जिसे लोग भी इस रेफरल अर्निंग का लाभ उठाते है। और अपने दोस्तों के मोबाइल में ऐसे ऐप को इंस्टॉल करवाते है जिसमे रेफरल अर्निंग से कुछ पैसे मिल जाते है।

अगर फोन पे की बात करे तो जबसे हमने अपने मोबाइल में ये ऐप इंस्टाल करा है तब मैं इसमें रेफरल अर्निंग की सुविधा देख रहा हूं। और मैंने इस रेफरल या इनवाइट लिंक से मैं कुछ पैसे भी अर्न किए हैं अगर आपको भी फोन पे से पैसे कमाना चाहते है तो आप अपने फोन पे के ऐप को खोलना है और उसमे इनवाइट एंड अर्न वाले बटन पर क्लिक करके एक लिंक जनरेट करा लेना । और उस लिंक को आप अपने दोस्तों फैमिली मेंबर सबको whats app के जरिए या एसएमएस के जरिए भेजना है।
How to refer link step by step:-
- सबसे सबसे पहले तो आपको फोन पे ऐप को ओपन करना होगा।
- फोन पे ऐप को ओपन करने के पश्चात आपको Refer and Earn का एक बटन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे शेयर करने के जैसे की whats app, sms, facebook, और बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म। आपको जिस भी सोशल मीडियम का इस्तेमाल करना है करिए और उस लिंक को अपने दोस्तों तक पहुंचाए।
- उसके बाद जब आपका दोस्त को उस लिंक से क्लिक करके phone pe ऐप इंस्टाल करना है।
- इंस्टाल करने के बाद आपके दोस्त को उसमे अपने बैंक से यूपीआई पेमेंट सिस्टम को एटीएम के द्वारा लिंक करने है।
- इस प्रोसेस में आपको एक यूपीआइ pin भी बनाना है जिससे आपको पेमेंट के टाइम उसी pin को डालकर पेमेंट करना है।
- जब आपका दोस्त अपना पहला पेमेंट UPI के द्वारा करेगा तो आपको जितना रेफरल लिंक पर अमाउंट लिखा है। उतना पैसा आपके phone pe के वॉलेट में आ जायेगा।
- सामान्यतः phone pe पर प्रत्येक रेफर पर 100 रुपए मिलते है।
- आपको यह ध्यान देना है को जब आपके लिंक से ऐप डाउनलोड किया जाता है तो डाउनलोड करने के 7 दिन के अंदर ही इस पूरे process को कंप्लीट करना होता है। तभी आपको रेफर मनी मिलेगा।
- अगर आपका दोस्त पहले से ही phone pe यूज कर रहा है तो आपको रेफर करने से कुछ नही मिलेगा।
- आपका रेफर मनी आपके वॉलेट में ही रहेगा। जिससे आप या तो रिचार्ज या किसी बिजनेस QR code के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
Download Phone pe app: –
Phone pe के कुछ फीचर्स:-
Phone pe को अगर आप यूज कर रहे हैं। तो आपको यह जानना जरूरी है की आप फोन पे के द्वारा पेमेंट के अलावा और क्या क्या कर सकते हैं।
1. फोन पे के जरिए आप डिजिटल गोल्ड में आसानी से इन्वेस्ट कर सकते है।
2. इसके जरिए आप सिल्वर में इन्वेस्ट कर सकते है।
3. इसके जरिए आप म्यूचुअल फंड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
4. इसके जरिए आप मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, फास्ट टैग रिचार्ज, आदि प्रकार के रिचार्ज कर सकते है।
5. इसके जरिए आप सिलेंडर कर पेटेंट कर सकते है।
6. इसके जरिए आप बिजली का बिल भी पे कर सकते हैं।
7. इसके जरिए आप किसी भी बैंक में एकाउंट नंबर से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
8. इसके जरिए आप लोन का पेमेंट भी कर सकते हैं।
9. फोन पे के जरिए आप विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस जैसे कार इंश्योरेंस, बाइक इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, पर्सनल इंश्योरेंस, इंश्योरेंस रिन्यूअल आदि भी कर सकते हैं।
10. इसके जरिए आप रेलवे टिकेट बुकिंग, फाइट टिकट बुकिंग, बस टिकट बुकिंग, आदि भी कर सकते है।
11. फोन पे आपको विभिन्न प्रकार के चैरिटी फंड जैसे चाइल्ड एजुकेशन, प्लांट फंड, आदि में आसानी से डोनेशन भी कर सकते हैं।
Phone pe क्या सेफ है? :-
जब पैसे की बात आती है तो सेफ्टी की और सुरक्षा की बात ना आए हो ही नही सकता। यदि आप भी यही सोचते है की क्या यह पेमेंट ऐप सेफ है तो। आपको मैंने पहले ही बताया है कि यह ऐप रिजर्व बैंक द्वारा प्रमाणित है। तो आप भरोसा कर सकते हैं को यह सेफ है। और आप ये भी देखा सकते हैं की यह वर्तमान में इसके करोड़ो यूजर है। और दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है।
इसके साथ ही इस फोन पे ऐप को बीते सालों में बहुत सारे आउटस्टैंडिंग पुरस्कार भी मिले है। जिसको आप विकिपीडिया पर जाकर पढ़ सकते हैं।