Mouse क्या है:किसने और क्यों बनाया: और इसका इतिहास

Mouse क्या है(what is mouse):-

Mouse कंप्यूटर का एक हार्डवेयर का भाग होता है। Mouse क्या होता है इसका एक सिंपल जवाब होता है कि माउस एक कंप्यूटर का इनपुट device है। जो कंप्यूटर को इनपुट instruction देता है। यह एक pointing device है जो कंप्यूटर के स्क्रीन पर प्रदर्शित text symbol को प्वाइंट करने के लिए तथा कंप्यूटर को instruction देने के लिए प्रयोग होता है।

माउस का उपयोग (use of mouse):-

दोस्तों माउस की उपयोगिता का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि हम keyboard के द्वारा टाइपिंग को छोड़कर बाकी सभी प्रकार instruction computer को देने का काम हम माउस के द्वारा ही आसानी से कर सकते हैं।

माउस द्वारा हम कंप्यूटर में स्केचिंग करना, डायग्राम बनाना, drwaing बनाना और फोटो एडिटिंग करना आदि काम आसानी से कर सकते हैं।

Mouse कैसे काम करता है:-

अगर हम आजकल के माउस की बात करे तो माउस में तीन बटन होते हैं।

इसमें दो बटन left button और right button होता है। और तीसरा बटन scroll wheel button होता है। जो कंप्यूटर स्क्रीन को scroll (खिसकाने) करने के लिए प्रयोग होता है।

माउस के left वाले बटन को सामान्यतः कंप्यूटर में प्रदर्शित किसी भी प्रकार के instruction को open करने के लिए दो बार क्लिक करना पड़ता है।

इसके right button को सामान्यतः कंप्यूटर में दिए गए instruction पर क्लिक करने पर उस instruction से संबंधित विकल्प (options) खुलते है।

हालाकि इन left और right button की कार्य करने कि स्थिति को अपने अनुसार बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए हमे कंप्यूटर के कंट्रोल पैनल में माउस setting me जाना पड़ेगा।

हम माउस setting से cursor speed को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Mouse के प्रकार (types of mouse):-

Mouse के मुख्यत दो प्रकार के होते हैं।

• मैकेनिकल माउस

• ऑप्टिकल माउस

Mechanical mouse:-

यह माउस की प्रथम पीढ़ी का प्रकार है। इसमें माउस के पिछे के सतह पर के ball rolling लगा रहता है। जिससे माउस को इधर उधर घुमाने पर माउस में लगे बॉल भी move करता है। उसी बॉल मूवमेंट से कंप्यूटर पर cursor भी move करता है। चुकी यह बॉल diamensional मूवमेंट को detect करता है जिससे उसी डायमेंशनल मूवमेंट के हिसाब से cursor भी move करता है।

Mouse क्या है
मैकेनिकल माउस का चित्र

ऑप्टिकल माउस (optical mouse):-

यह माउस का आधुनिक प्रकार है। इसमें बाल rolling की जगह एक ऑप्टिकल सेंसर लगा होता है। यह ऑप्टिकल सेंसर एक लेसर लाइट की किरण surface कर भेजती है। और जब हम माउस को मूव करते हैं तो लाइट भी surface पर मूव करती है। यह डायमेंशनल मूव को कंप्यूटर detect कर cursor को उसी हिसाब से movie कराती है।

माउस को कनेक्ट कैसे करें (how to connect mouse):-

माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने की दो विधि होती है।

• Cable के द्वारा

• Wireless के द्वारा

Cable के द्वारा हम माउस को कंप्यूटर के यूएसबी port से कनेक्ट करते है।

जबकि वायरलेस माउस को कंप्यूटर से एक सिग्नल के द्वारा कनेक्ट करते हैं। इसमें माउस के signal reciever को कंप्यूटर के usb port me लगाते हैं। तो माउस कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाता है। हालाकि माउस में अलग से पॉवर देने के लिए एक cell का प्रयोग किया जाता है।

Mouse का इतिहास (history of mouse):-

माउस के आविष्कार की नीव Mr. Ralph Benjamin ने रखी थी। हालाकि इन्होंने शुद्ध रूप से माउस का आविष्कार नहीं किया था इन्होंने एक track ball का आविष्कार किया था।

यह track ball भी एक pointing device ही है। जो display board पर किसी चीज को प्वाइंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Mr. Ralph Benjamin, British Royal Navy में एक sciencetifict service में कार्यरत थे।

उन्होंने track ball का आविष्कार comprehensive display system (CDS) aircraft को प्वाइंट करने और ग्राफ प्लॉट करने के काम आता है। उन्होंने यह track ball world-war-II के दौरान बनाया था।

Keyboard क्या है और कितने प्रकार के होते हैं?

कुछ रोचक बातें माउस के बारे में:-

1. माउस से चलने वाले कंप्यूटर को पहली बार 1968 में पब्लिक में लाया गया था।

2. चुकी इसकी संरचना लगभग चूहे के समान होती है इसीलिए इसका नाम माउस रख दिया है।

3. Laptop में cursor touchpad रहते हुए भी अधिकतर लोग माउस का उपयोग करना पसंद करते है क्योंकि माउस से काम करने की गति तेज हो जाती है।

4. Mr. Ralph Benjamin ने track ball का आविष्कार 1946 में किया था।

5. मैकेनिकल और ऑप्टिकल माउस के आलावा और भी कई प्रकार के माउस होते हैं। जैसे:- gyroscopic mouse, 3D mouse, Tactile mouse, Ergonomic mouse, Gaming mouse

6. Mouse का बहुवचन (plural from) ‘mice’ होता है।

दोस्तों, mouse क्या होता है? इसका जवाब अब हमे लगता है आपको मिल गया होगा। हमे आशा है ये आर्टिकल आपके लिए अच्छा और ज्ञानवर्धक रहा होगा। माउस से संबंधित अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमे जरूर बताएं ।

Leave a comment