परिचय:
आज के इस पोस्ट में हम लॉजिक गेट (logic gates in Hindi) के बारे में पढ़ेंगे। अगर आप फिजिक्स पढ़े है या आगे आप इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र से भी संबंध रखते है तो आपको ये लॉजिक गेट के बारे में तो पढ़ा ही होगा। हालाकि ये टॉपिक शुद्ध रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का बेसिक टॉपिक है। जो को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी पढ़ाया जाता है। तो चलिए लॉजिक गेट को आसान भाषा में समझ लेते हैं।
लॉजिक गेट क्या है? (Logic gates in Hindi) :
दोस्तो लॉजिक गेट एक इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट का डिजिटल सिस्टम का एक लॉजिक सर्किट होता है। जैसे की एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में बहुत सारे प्रकार के छोटे छोटे सर्किट से मिलकर बना होता है (use of logic gates in Hindi)। और यही छोटे छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल सर्किट ही लॉजिक गेट होता है। यानी की लॉजिक गेट एक प्रकार का सर्किट ही होता है। जिसमे एक यह एक से अधिक इनपुट होता है। और सिर्फ एक आउटपुट होता है। और इन इनपुट और आउटपुट का संबंध एक प्रॉपर लॉजिक पर निर्भर करता हैं।
इनपुट और आउटपुट क्या होता है:
इनपुट और इस लॉजिक गेट को दिया जाने वाला एक सिग्नल होता है और उस सिग्नल से इस सर्किट से क्या रिजल्ट निकलता है उसे ही हम आउटपुट कहते हैं। यानी कि यह सर्किट में यदि हम देखें तो इनपुट के रूप में हम बाइनरी फॉर्म में देते हैं यानी की 0 और 1 के रूप में देते है।
आउटपुट में भी हम बाइनरी फॉर्म में ही संख्या प्राप्त करते हैं। इसमें 0 का मतलब है है low और 1 का मतलब है हाई। इस प्रकार के सिग्नल (बाइनरी सिग्नल) को ही हम डिजिटल सिग्नल कहते हैं। डिजिटल सिग्नल में यह होता है कि या तो हमारा सिग्नल जीरो (0) होगा नहीं तो एक (1) होगा यानी कि या तो हमारा सिग्नल एकदम लो (low) होगा नहीं तो एकदम हाई (high) होगा। इसके बीच का कोई भी मान डिजिटल सिग्नल के अंतर्गत रीड नहीं किया जाता है। जबकि अगर हम एनालॉग सिग्नल की बात करें तो एनालॉग सिगनल में एकदम लो और एकदम हाई को अकाउंट तो किया ही जाता है और साथ में इसके बीच वाले मान को भी रीड किया जाता है।
लॉजिक गेट के प्रकार (Types of logic gates in Hindi):
अगर मुख्य रूप से लॉजिक गेट के प्रकार को देखें तो मुख्य रूप से लॉजी के तीन प्रकार के होते हैं।
- AND gate
- OR Gate
- NOT Gate
इसके इसके अलावा भी और भी बहुत सारे लॉजिक गेट होते हैं। लेकिन वह सारे गेट इन्हीं तीनों मुख्य गेट से मिलकर बने होते हैं। जैसे उदाहरण के तौर पर नीचे दिया गया अन्य लोगों गए निम्न प्रकार हैं।
- NAND Gate
- NOR Gate
- XOR Gate
AND gate in Hindi:
AND gate में दो या दो से अधिक इनपुट होते है और आउटपुट एक होता है। एंड गेट कैलाश जी को अगर हम समझे तो हम यह देखते हैं कि एंड गेट का इनपुट जब हाई होता है तभी हमारा एंड गेट का आउटपुट हाई होता है। अतः इस प्रकार से अगर हम देखें तो एंड गेट का ऑपरेशन समीकरण डॉट (.) से प्रदर्शित करते हैं।
X = A and B
या X = A.B
AND logic gate symbol:
AND Gate का सिंबल आपको नीचे दिखाया गया है। जिसमे दो इनपुट (A & B) है। तथा आउटपुट (X) सिर्फ एक है। अतः इसमें आउटपुट (X) = A.B होगा।
MCB के प्रकार और कौन सा MCB कहाँ लगेगा?: इंटरव्यू सवाल

Truth Table:
नीचे आपको ट्रुथ टेबल दिखाया गया है। जिसमे यही दोनो इनपुट पर जीरो है तो आउटपुट (X) पर भी जीरो (0) ही होगा। यदि इनपुट A, (0) तथा इनपुट B, (1) होगा। आउटपुट (X), जीरो (0) होगा। यदि इनपुट A, 1 और इनपुट B, 0 है तो भी आउटपुट (X), 0 होगा। और लास्ट में यदि दोनो इनपुट (A & B), 1 है तो आउटपुट, 1 होगा।
input A | Input B | Output X |
---|---|---|
0 | 0 | 0 |
0 | 1 | 0 |
1 | 0 | 0 |
1 | 1 | 1 |
OR Gate in Hindi :
OR Gate में भी आप देख सकते है को इसमें दो इनपुट सिग्नल है और आउटपुट सिर्फ एक सिग्नल होता है। यह OR Gate इसीलिए कहलाता है। क्योंकि इसका लॉजिकल ऑपरेशन एडिशन के रूप में होता है। जैसे की इसमें यदि किसी इनपुट या एक से अधिक इनपुट हाई (1) होता है तो इसका आउटपुट हाई होता है। अतः इसका आउटपुट (X) = A OR B = A+B होगा।
Symbol of OR Gate:
OR Gate का सिंबल आपको नीचे दिख रहा होगा। जिसमे आपको दो इनपुट (A &B ) है और सिर्फ एक आउटपुट X होता है।

Truth Table (ट्रुथ टेबल) :
इस truth Table में आप देख सकते हैं कि इसमें जब दोनो इनपुट लो यानी को जीरो (0) रहता है तभी आउटपुट जीरो होता है। लेकिन जब दोनो में से कोई एक भी हाई होता है तो आउटपुट हमेशा हाई ही मिलता है।
Input A | Input B | Output X |
---|---|---|
0 | 0 | 0 |
0 | 1 | 1 |
1 | 0 | 1 |
1 | 1 | 1 |
NOT gate in Hindi:
NOT gate में सिर्फ एक ही इनपुट और एक ही आउटपुट होता है। इसके NOT Gate होने का मतलब है कि इसमें जब हम इनपुट पर हाई (1) देंगे तो इसके आउटपुट पर इनपुट का विपरीत यानी low, जीरो(0) मिलेगा।
Symbol of NOT logic Gate :
इसमें आपको नीचे NOT gate का सिंबल दिखाया गया है। जिसमे आपको इनपुट (A) तथा आउटपुट ( X ) दिया गया है।

ट्रुथ टेबल:
इसके ट्रुथ टेबल में आपको दिख रहा होगा की यदि हम इनपुट जीरो देंगे तो आउटपुट 1 होगा। और यदि हम इनपुट 1 देंगे तो आउटपुट जीरो होगा।
input | output |
---|---|
0 | 1 |
1 | 0 |
NAND Gate in Hindi:
NAND गेट किन्ही दो लॉजिक गेट, AND gate और NOT Gate से मिलकर बना होता है। इसमें AND Gate के आउटपुट में NOT Gate को लगाया जाता है। NAND Gate में जो आउटपुट होता है उसमे बेसिकली को AND Gate का आउटपुट को नॉट गेट लगाकर बदल देता है। अतः इसका ऑपरेशन समीकरण X = A NAND B होगा। यानी कि इसमें A.B में ऊपर बार का चिन्ह लग जाता है।
NAND gate symbol:
इसमें इसका सिंबल नीचे देख सकते हैं। इसमें बेसिकली एंड गेट टाइप का ही सिंबल होता है लेकिन इसके आगे एक आउटपुट में एक गोल का आकार का सिंबल जुड़ा होता है।

ट्रुथ टेबल :
NAND Gate का ट्रुथ टेबल आपको नीचे दिखाया गया है। इसमें आप देख सकते है जो एंड गेट का आउटपुट है उसी का विपरीत आउटपुट प्राप्त होगा।
Input A | input B | Output X |
---|---|---|
0 | 0 | 1 |
0 | 1 | 1 |
1 | 0 | 1 |
1 | 1 | 0 |
NOR Gate in Hindi :
NOR Gate बेसिकली NOT Gate और OR gate के कॉम्बिनेशन से मिलकर बना होता है। जिसमे आपको OR gate के आउटपुट पर एक NOT Gate लगा होता है। जिससे OR gate के आउटपुट को उल्टा करके देता है। ऑपरेशन समीकरण X = A NOR B होगा। इसमें (A+B) के ऊपर एक बार के चिन्ह लगा होगा।
सिंबल:
आपको नीचे इसका सिंबल दिख रहा होगा। जिसमे OR Gate के सिंबल में ही आगे आउटपुट में एक छोटा सा सर्कल जोड़ दिया जाता है। जिससे वह OR Gate का आउटपुट विपरीत करके रिजल्ट देता है।

Truth Table:
इसमें NOR Gate का ट्रुथ टेबल आपको नीचे दिखाया गया है। जिसमे आपको जो OR Gate का आउटपुट था उसी का विपरीत आउटपुट पर दिखाता है।
Input A | Input B | Output X |
---|---|---|
0 | 0 | 1 |
0 | 1 | 0 |
1 | 0 | 0 |
1 | 1 | 0 |
XOR Gate Hindi:
XOR Gate को डिजिटल सर्किट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालाकि इसमें कोई बेसिक ऑपरेशन नही होता है। परंतु इस बेसिक गेट्स जैसे AND, OR aur NAND Gate का उपयोग कर और यूनिवर्सल गेट जैसे NAND और NOR Gate का उपयोग करके बनाया जाता है।
XOR Gate का उपयोग हम half adder, full adder तथा substractor में ऑपरेशनल लॉजिक को कंप्लीट करने के लिए किया जाता है।
सिंबल:
इसका सिंबल आप नीचे देख सकते है।

Truth Table:
इसका ट्रुथ टेबल आपको नीचे दिख रहा होगा।
input A | input B | Output X |
---|---|---|
0 | 0 | 0 |
0 | 1 | 1 |
1 | 0 | 1 |
1 | 1 | 0 |