परिचय:
जैसा को हम पहले ही एक फ्यूज को लेकर पोस्ट डाल चुके हैं। जिसमे फ्यूज क्या होता है। इसके कितने types होते है। ये सारी बातें डिस्कस करी है। लेकिन आज के इस पोस्ट में हम ये समझेंगे, कि HRC fuse और एक सामान्य फ्यूज में क्या अंत(HRC फ्यूज और सामान्य फ्यूज में अंतर) होता है। क्योंकि बहुत बार ये सवाल इलेक्ट्रिकल के इंटरव्यू में पूछ भी लिया जाता है।
Fuse in hindi | फ्यूज क्या है और यह कितने प्रकार के होते है पूरा विवरण
HRC fuse क्या है?
HRC फ्यूज एक प्रकार का हेवी फ्यूज है। मतलब की यह फ्यूज पावर वायरिंग में इस्तेमाल किया जाता है। जहां पर बहुत ज्यादा मात्रा में करेंट फ्लो हो रहा है। HRC का फुल फॉर्म high rapturing capacity होती है। जिसका मतलब ही है की उच्च क्षमता वाले करेंट पर टूटने वाला फ्यूज।

प्लग के दोनों टर्मिनल में कट/स्प्लिट्स क्यों लगा होता है?
सामान्य फ्यूज(normal fuse):
यदि हम एक नॉर्मल फ्यूज को अगर बात करे तो यह फ्यूज हम सामान्यतः कंट्रोल वायरिंग के साथ साथ हम इसे कम रेटिंग के लोड में भी इस्तेमाल करते हैं। यह फ्यूज लो करेंट रेटिंग के साथ अलग अलग करेंट रेटिंग के आते है। इसमें हम अक्सर घरों में लगने वाले छोटे छोटे इलेक्ट्रिक उपकरण में लगे हुए भी देख सकते है।

चित्र
HRC फ्यूज और सामान्य फ्यूज में अंतर:
HRC FUSE | NORMAL FUSE |
---|---|
HRC fuse पावर सर्किट में इस्तेमाल किया जाता है। | सामान्य फ्यूज कंट्रोल सर्किट या लो पावर के सर्किट में इस्तेमाल किया जाता है। |
HRC फ्यूज में ऊपर का मैटेरियल पोर्सलिन का बना होता है। | NORMAL फ्यूज में सामान्यतः ग्लास का बना होता है। |
HRC fuse में फ्यूज एलिमेंट के चारो तरफ फिलिंग पाउडर भरा रहता है। जो को सिलिका सैंड, मार्वल, या प्लास्टर ऑफ पेरिस या चाक का बना होता है। | सामान्य फ्यूज में इस प्रकार की कोई फिलिंग पाउडर नही होता है। |
HRC फ्यूज में फ्यूज एलिमेंट के रूप में सिल्वर कॉपर या जिंक के मिलते है। | जबकि सामान्य फ्यूज में लेड एंड टीन अलॉय का इस्तेमाल किया जाता है जिसका मेल्टिंग प्वाइंट कम होता है। |
HRC फ्यूज सामान्य फ्यूज के मुकाबले ज्यादा विश्वशनीय होता है। | सामान्य फ्यूज काम विश्वशनीय होता है। |
HRC में फिलिंग पाउडर भरा होने के कारण फ्यूज की लाइफ लंबी होती है। | सामान्य फ्यूज की लाइफ काम होती है। |
HRC fuse में फिलिंग पाउडर भरे होने के कारण आर्क जेनरेट नहीं होता है। | सामान्य फ्यूज में फिलिंग पाउडर नही होने के कारण यह फ्यूज arc की साथ ऑपरेट करता है। |
HRC fuse अपेक्षा कृत महंगी होती है। | सामान्य फ्यूज सस्ती होती है। |
फ्यूज वर्किंग मैथड(fuse working method):
अगर हम ओवरआल फ्यूज की बात करे तो एक फ्यूज इनवर्स टाइम करेंट अभिलक्षण पर काम करता है। लेकिन सामान्य फ्यूज इस अभिलक्षण पर खरा नहीं उतरता है। और अगर हम HRC fuse की बात करे तो यह फ्यूज inverse time current characteristics को अच्छे से फॉलो करता है।
इसमें इसका मतलब यह है की अगर हमारा सर्किट में ओवर लोड वोल्टेज है तो HRC fuse तुरंत ही ऑपरेट नहीं करता है। थोड़ी देर रुकता है और यह देखता है की ओवर करंट कम हो रहा है कि नही। उसके बाद ऑपरेट करता है। लेकिन अगर वही सर्किट में शॉर्ट सर्किट हो गया है। तो इस स्थिति में हमारे सर्किट में बहुत ही ज्यादा मात्रा में करेंट कुछ ही मिली सेकंड के लिए फ्लो करती है। अतः इस स्थिति में HRC fuse तुरंत ऑपरेट करता है। मतलब की inverse time current characteristics का बेसिक अर्थ यह है की अगर करेंट का मान ज्यादा होगा तो फ्यूज के ऑपरेट करने की टाइमिंग कम हों जायेगी।