Google meet क्या है: यह कैसे यूज किया जाता है: पूरा विवरण

Introduction:-

जैसा की हम सब जानते हैं, कि आजकल वीडियो कॉलिंग कि सुविधा का लोगों में क्रेज इतना बढ़ गया है कि आज कल बड़ी बड़ी कंपनिया भी इस सुविधा का लाभ लेने में पीछे नहीं हैं।

आजकल वीडियो कॉलिंग के कॉन्फ्रेंसिंग कॉल का प्रयोग ज्यादातर कंपनियां अपने क्लाइंट के साथ मीटिंग करने के लिए प्रयोग में ला रही हैं। आजकल तो बहुत सारे colleges के फैकल्टी और स्टूडेंट के साथ वीडियो कॉलिंग के द्वारा क्लासेज attend कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो कॉलिंग का क्रेज आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

तो आइए दोस्तों जानते है कि Google meet क्या है।

Google meet क्या है
गूगल मीट

Google meet क्या है?:-

Google meet एक वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर है। जो किसी भी प्रकार के वीडियो कॉल मीटिंग के लिए उपयुक्त है। इसके द्वारा हम कई सदस्य को एक साथ वीडियो कॉल के द्वारा मीटिंग attend कर सकते हैं।

इसको सामान्यतः hangouts meet के नाम से जाना जाता है। इसकी वेबसाइट लिंक meet.google.com है। जिसके द्वारा हम google meet के बारे में और ज्यादा जानकारी पा सकते हैं।

Google meet को चीन की कंपनी के app, Zoom app को टक्कर देने के लिए लाया है। Zoom app भी बहुत ज्यादा पसंद है।

चुकी Zoom app में सुरक्षा से संबंधित कमिया ज्यादा है इसीलिए लोग आजकल google meet की तरफ जा रहे हैं।

Google meet डाउनलोड कैसे करें:-

दोस्तों चुकी google कंपनी लगभग पूरे विश्व में प्रसिद्ध कंपनी है। अतः इसके द्वारा लॉन्च हुआ कोई भी सॉफ्टवेयर लगभग पूरे विश्व में चलता है। इसीलिए ये हर तरह से ऑपरेटिंग सिस्टम का चलने के लिए बनाया गया।

अगर आप गूगल मीट को एंड्रॉयड मोबाइल में चलाना चाहते हैं तो आप इसे play store से डाउनलोड कर सकते है।

अगर आप एप्पल को मोबाइल यूज करते हैं तो आप इसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। आप एप्पल का लैपटॉप यूज करते है तो इसे इसके वेबसाइट पर जाकर Mac OS का सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं।

विंडोज के लिए भी आप इसके वेबसाइट पर जाकर इसके सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से डाऊनलोड कर सकते है।

Android app:- play store (google meet)

Apple aap:- apple store ( google meet)

Wondows OS:- meet.google.com

Google meet से एक साथ कितने लोग कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं?:-

चुकी google meet को क्लाइंट मीटिंग, इंस्टीट्यूशन मीटिंग, ऑफिशियल मीटिंग, और फ्रेंड मीटिंग आदि के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

इसीलिए गूगल मीट के द्वारा एक basic G suit user के लिए 100 सदस्य एक साथ जुड़ सकते हैं। G suit business user के लिए 150 सदस्य एक साथ जुड़ सकते हैं, और G suit enterprise user के लिए 250 यूजर एक साथ जुड़ सकते है।

इसे भी पढ़ें:

  1. ट्रांसफार्मर क्या होता है और कितने प्रकार का होता है
  2. USB-type-c क्या होता है और यह अन्य usb cable से भिन्न क्यों है?
  3. slack क्या है: पूरी जानकारी
  4. operating system क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
  5. mouse क्या होता है और इसका इतिहास क्या है?

G suit क्या होता है:-

G suit कई प्रकार के cloud service जैसे google calender, hangouts, google drive, आदि का एक पैकेज प्रदान करता है। इस G suit में google meet को भी शामिल किया गया है।

यह Zoom application से अलग कैसे है:-

Zoom app एक बहुत ही बड़ा वीडियो कॉलिंग का प्लेटफॉर्म है। जैसे कि हम सब जानते ही हैं। लेकिन आज हम लोग जानेंगे की गूगल मीट, ज़ूम ऐप से कैसे अलग है।

दोस्तों वीडियो कॉलिंग के google meet के जरिए हम वीडियो कॉल के समय लाइव कैप्शनिंग के विकल्प को हम सक्रिय कर सकते हैं।

Live captioning का मतलब यह होता है कि जब आप मीटिंग के दौरान कुछ बोल रहे होते हैं तो आपकी आवाज को google meet डिटेक्ट करके उसके english language में कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगा। जो को live होगा। हालाकि की google meet की यह सुविधा सिर्फ english language में उपलब्ध है।

Google meet पर ID कैसे बनाए:-

दोस्तों गूगल मीट पर id बनना बेहद आसान है। अगर आप गूगल मीट को free मे यूज करना चाहते है। तो आपके पास गूगल अकाउंट होना जरूरी है। तो अयिये स्टेपवाइज समझते है कि id कैसे बनाए।

• पहले आप अपने मोबाइल के अप app sotre पर जाइए और search करिए । उसके बाद उस app को डाउनलोड करोए।

Download होने के बाद आप उसे ओपन करिए ।

• उसके बाद आपको एक ‘start’ का बटन दिखेगा। उसे क्लिक करिए।

• Start पर क्लिक करते ही आपसे। Google meet बहुत सारी permission मांगेगा जैसे – Allow to take picture and recording video, Allow meet to record audio

• इन सभी permissions को आपको allow कर देना है।

• अब इसके आगे आपको जों मोबाइल में गूगल अकाउंट होगा , उसे मेरी automatically detect कर लेगा और आपके मोबाइल में जितने भी गूगल अकाउंट होगा वे सब आपको स्क्रीन पर दिखाएगा । आप अपने मन चाहे अकाउंट से गूगल मीट को add कर सकते हैं। और log in कर लीजिए।

आप जैसे ही जिस भी अकाउंट पर क्लिक करेंगे तो आपका गूगल मीट फ्रंट कैमरा ऑन होने के साथ खुल जाएगा।

Google meet का यूजर इंटरफेस UI कैसा है:-

जैसा कि गूगल भी ये कहता है कि google meet का user interface बहुत ही सिंपल है। और वास्तव में सिंपल है।

जैसे ही हम google meet को ओपन करेंगे तो पूरे स्क्रीन पर फ्रंट camera चालू रहेगा और पूरे स्क्रीन पर आपका पूरा चेहरा दिखेगा।

मोबाइल स्क्रीन के नीचे बाईं ओर आपको एक ‘Start meeting’ का बटन दिखेगा।

स्क्रीन के नीचे दाईं ओर एक ‘join meeting‘ का बटन दिखेगा।

स्क्रीन के उपर बाई और आपको एक three dot दिखेगा जिसे क्लिक करने पर और भी ऑप्शन दिखेगा जैसे:- setting, send feedback, Report Abouse और help की बटन दिखेगा

स्क्रीन के ऊपर दाएं तरफ आपको एक speaker दिखेगा । जिसे क्लिक करके आप अपने आडियो को ऑन ऑफ कर सकते हैं।

Google meet को यूज कैसे करें:-

दोस्तों गूगल मीट को यूज करना बहुत ही आसान है। जैसे कि अगर आपको मीटिंग को शुरू करना है। आप स्क्रीन पर दिए गए स्टार्ट meeting पर क्लिक करिए।जैसे ही ‘स्टार्ट मीटिंग’ पर क्लिक करेंगे , आपको एक शेयर करने का विकल्प खुलेगा।

शेयर बटन को क्लिक करेंगे तो आप जिस जिस व्यक्ति के साथ मीटिंग शुरू करना चाहते हैं। उसको अपने अनुसार जिस भी सोशल साइट के जरिए invitation भेजना चाहते हैं। भेज सकते है।

उस invitation में एक कोड होता है जिसे आप join meeting पर क्लिक करके कोड डाल कर मीटिंग join कर सकते हैं।

क्या google meet free है:-

इस प्रश्न का जवाब है हा लेकिन कुछ conditions के साथ।

दोस्तों google meet पूर्णतः free नहीं है। Free user के कुछ conditions है जो निम्न है।

Free user के लिए गूगल मीट ने 2020 के बाद उसे करने कि permission दी है। लेकिन आप गूगल मीट को free में सिर्फ 60 मिनट तक ही यूज कर सकते हैं।इसके बाद आपको प्रीमियम लेना पड़ेगा।

क्या google meet safe है:-

Google meet पूर्णतः सुरक्षित है। जिसे fully encrypted कहते हैं।

Google meet के फीचर क्या है।:-

Google meet के बहुत सारे फीचर है। जो निम्न है।

Google meet में मीटिंग join करने से पहले आप अपने वीडियो आडियो की क्वालिटी और परफार्मेंस को चेक कर सकते हैं।

आप कॉल के दौरान है किसी भी participant के साथ message पर बात कर सकते हैं।

इसमें आप ऑॅडियों को mute और unmute कर सकते हैं। अगर एक कॉलेज के द्वारा कोई मीटिंग होस्ट किया गया है तो होस्ट करने वाले किसी भी participant के आडियो को mute और unmute कर सकते है। आप अगर participate कर रहे है तो उस स्थिति में सिर्फ आप अपना आडियो mute और unmute कर सकते हैं।

इसमें screen sharing with participants की भी सुविधा उपलब्ध है। जैसे कि कभी कभी मीटिंग में सभी दूसरे मेंबर के साथ कोई documents, pdf, spreadsheet आदि को शेयर करने कि जरूरत होती है। जिसमे ये फीचर काफी मददगार होता है। इसके द्वारा आप कंप्यूटर स्क्रीन को अपने मेंबर के साथ शेयर कर सकते है।

Google meet के अलावा और भी app:-

दोस्तों गूगल पब्लिक इंट्रेस्ट के अनुसार समय समय पर अलग अलग अप को डेवलप करता रहता है। जिसमे से एक गूगल मीट भी है। तो आयीये जानते है कि google के द्वारा और कौन सी सोशल साइट बनाई गई है।

Google +, Google chat, Google meet, Google drive, Google calendar, Gmail, Hangouts, Google map, Google earth, Google photos

मुख्य बिंदु:-

1. Google meet एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल एप्लिकेशन है।

2. Google ने इसे डेवलप किया है।

3. यह 2017 को लॉन्च किया गया था।

4. यह सामान्यतः hangouts meet के नाम से जाना जाता है।

5. इसके द्वारा हम ग्रुप वीडियो कॉल कॉन्फ्रेसिंग कॉल के जरिए कर सकते हैं।

6. यह वेब app, Android app, और apple app पर लॉन्च किया गया है।

7. इसके द्वारा आप अपने opponents को स्क्रीन शेयर भी कर सकते हैं।

8. यह ऐप fully encrypted है।

9. इसको आप free में भी सिर्फ 60 मिनट के कॉल को ऑपरेट कर सकते हैं।

10. इसमें लाइव केप्शनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

दोस्तों अब आप google meet क्या है इस सवाल का जवाब मिल ही गया होगा। और ये भी समझ गए होंगे कि आप इसे इस्तेमाल कैसे करे। मै आशा करता हूं कि ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अगर आपको कोई सवाल है तो कमेंट जरुर करें।

Leave a comment