3-फेज वोल्टेज का मान 440 वोल्ट क्यों होता है 660 volt क्यों नहीं

परिचय:-

दोस्तों अगर आप इलेक्ट्रिकल से रिलेटेड किसी भी प्रकार का कोर्स कर रहे हैं तो आपके सामने बहुत सारे ट्रिकी प्रश्न आते हैं। जो संभवत या तो किसी स्टूडेंट के द्वारा या किसी टीचर के द्वारा पूछे जाते हैं। अतः इस संदर्भ में एक सवाल यह भी पूछा जाता है कि क्यों 3 फेज वोल्टेज का मान 440 बोल्ट होता है 660 वोल्ट क्यों नहीं होता है। आज के इस पोस्ट में हम आपके इस प्रश्न का जवाब अच्छे से समझाएंगे ताकि आप का जो कंफ्यूजन है वह दूर हो जाए।

क्यों 3 फेज वोल्टेज 440 वोल्ट होता है?:-

चुकी दोस्तों इसको समझने से पहले हम यह समझते हैं कि हमारा थ्री फेज वोल्टेज कैसे पैदा होता है।  जाहिर सी बात है कि आप जानते होंगे कि 3 फेस वोल्टेज एक अल्टरनेटर या एक जनरेटर से उत्पन्न किया जाता है। अतः हम यह समझेंगे कि एक थ्री फेज अल्टरनेटर में थ्री फेज वोल्टेज कैसे पैदा होती है।

तो दोस्तों अल्टरनेटर में 3 फेज वोल्टेज पैदा करने के लिए अल्टरनेटर में तीन वाइंडिंग का प्रयोग किया जाता है। अब क्योंकि यह बाइंडिंग अल्टरनेटर में एक दूसरे के पेरलेल नहीं होता है। यह अल्टरनेटर में एक दूसरे से एक 120 डिग्री के एंगल पर विस्थापित होता है। अतः जब हम alternator को किसी प्राइम मूवर से घुमाते हैं तो इसके साथ ही बैंडिंग भी 120 डिग्री के एंगल पर घूमती है। और अल्टरनेटर से जो वोल्टेज पैदा होती है वह एक दूसरे से 120 डिग्री के एंगल पर विस्थापित होती है।

अब चुकी हम लोग जब सामान्यतः 1 फेज और न्यूट्रल के बीच वोल्टेज नापते हैं तो हमें यह 220 वोल्ट का रीडिंग देता है। लेकिन जब हम 2 फेजों के बीच वोल्टेज नापते हैं तो हमेशा 440 बोल्ट देता है। तो यह किन्हीं दो फेजों तक तो हम 220 +220 = 440 बोल्ट मापने पर सही दिखाता है। और हमें यहां तक कोई कंफ्यूजन नहीं होता है। लेकिन जब हम तीनों फेजों के बीच वोल्टेज का मापन करते हैं तो हमें 440 बोल्ट ही बताता है। जबकि हमारे सामान्य में जोड़ के हिसाब से यह 660 वोल्ट आना चाहिए।

दोस्तों जब हम यह ऊपर की जोड़ विधि का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो यह वास्तव में एक सामान्य जोड़ विधि है। और हम इसमें सामान्य जोड़ विधि का प्रयोग नहीं कर सकते।

हमने पढ़ा है की जोड़ विधि दो प्रकार को होती है।

  1. स्केलर विधि
  2. वेक्टर विधि

पहला जो स्केलर विधि है, यह एक सामान्य विधि है। जिसमे हम सामान्यतः एक राशि को दूसरे राशि के साथ जोड़ (2+2=4) देते हैं। लेकिन जब हम वेक्टर विधि वाली जोड़ का प्रयोग करते हैं। तो यह सामान्य जोड़ की तरह काम नही करता है। तो आइए इसको हम समझते हैं ।

माना कि रोहित नाम का लड़का है। जो कि पश्चिम दिशा में 3 km चलता है उसके बाद फिर उत्तर को ओर मुड़कर 4 km चलता है। अतः इस प्रकार हम यदि पूछे कि रोहित अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है। तो आप सामान्य जोड़ के हिसाब से (3+4=7)  7 km बता देंगे।

लेकिन यही वेक्टर जोड़ विधि के हिसाब से देखा जाए तो आप वेक्टर जोड़ के लिए नीचे आपको एक चित्र दिखाया गया है।

अब यदि वेक्टर जोड़ के हिसाब से जोड़ा जाए तो चित्र के अनुसार a और b के बीच का दूरी ही वेक्टर जोड़ का मान होगा। जो की पाइथागोरस प्रमेय के हिसाब से 5 km आएगा।
अतः हमें यह समझना चाइए की वेक्टर जोड़ एक सदिश राशि है। जिसमे परिणाम के साथ साथ दिशा भी सामिल होता है।

अतः उपर्युक्त वर्णन से आपने देखा की सामान्य जोड़ और वेक्टर जोड़ के मान में फर्क आता है। अतः यही कारण होता है कि 3 फेज वोल्टेज का मान 440 वोल्ट होता है।

आपसे अगर कोई पूछे तो आपको सिर्फ अगर एक लाइन में जवाब देना है तो आप यह कह सकते हैं को चुका 3 फेज वोल्ट का जोड़ सामान्य जोड़ नहीं है यह वेक्टर जोड़ विधि का मान है जिसे इसका मान 440 वोल्ट आता है।

इसके बाद अगर कोई पूछे की वेक्टर जोड़ क्यों है। तो आपको बस ये बताना है की चुकी ऑल्टरनेटर में तीनो पहाड़ के वाइंडिंग एक दूसरे से 120 डिग्री के एंगल पर विस्थापित होती है । तो इसका मान vector जोड़ से निकल जाता है।

2 thoughts on “3-फेज वोल्टेज का मान 440 वोल्ट क्यों होता है 660 volt क्यों नहीं”

Leave a comment