1 एंपियर में कितने वाट पॉवर होते हैं?: इंटरव्यू सवाल

परिचय:

दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि किसी किसी इंटरव्यू में कुछ अजीब से सवाल भी पूछे जाते हैं जिसमें से यह एक सवाल भी हो सकता है कि 1 एंपियर में कितने वाट पावर होते हैं। इस स्थिति में आप को क्या जवाब देना है और कैसे एक्सप्लेन करना है वह आपको हम नीचे बताएंगे।

1 एंपियर में कितने वाट होते हैं?

दोस्तों अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे कि 1 एंपियर में कितने वाट होते हैं तो यह टेक्निकली यह सवाल अपूर्ण है ? क्योंकि आपको सिर्फ एंपियर की मान जानने से वाट को डिसाइड नहीं कर सकते। यहां पर सवाल अपूर्ण होने का मतलब यह है कि इसमें एक और मान की जरूरत है जिससे हम कितने वाट होते हैं यह डिसाइड कर सकते हैं। अतः हम आगे वाले से जो हम से यह सवाल पूछ रहे हैं उसे हम यह पूछेंगे कि इस क्वेश्चन में हमें वोल्टेज का भी मान चाहिए तभी हम वाट को भी डिसाइड कर सकते हैं।

1 एंपियर में कितने वाट पावर होते हैं
प्रतीकात्मक चित्र

अतः हम पूछेंगे कि इस 1 एंपियर की सप्लाई की वोल्टेज रेटिंग क्या है। क्योंकि हमारे पास एक सूत्र होता है। इसमें पावर P = VI  होता है। जिसमे यदि हमे करेंट और वोल्टेज का मान पता हो तो हम आसानी से पावर का पता कर लेंगे।

एग्जांपल:

अब हमे इस वोल्टेज को जरूरत क्यों होती है इसको समझने के लिए हम एक उदाहरण से समझते है। जैसे की मान लीजिए की हमारे पास एक बाल्टी है जो 25 लीटर की है। और अगर को पूछे कि अगर एक पाइप के माध्यम से इस बाल्टी हो भरे और पाइप से 1 लीटर पानी आ रहा है तो यह कितने समय में भर जायेगी।

इस सवाल में भी देखेंगे तो यह भी टेक्निकली गलत है क्योंकि इसमें एक और वैल्यू का होने जरूरी है। जैसे की उस पाइप से जो एक लीटर पानी आ रहा है वह कितने सैकड़ों या मिनिट में आ रहा है। यह अगर हमे पता चल जाए तो हम आसानी से पता कर लेंगे। जैसे की मान लीजिए की पाइप से 1 सेकंड में एक लीटर पानी बाहर आ रहा है तो आपका बाल्टी 25 लीटर का है तो जाहिर सी बात है बाल्टी 25 सेकंड में भर जायेगी।

और वोल्टेज, करेंट और पावर या वॉट का संबंध भी बिल्कुल ऐसे ही है। इसमें भी वोल्टेज का होना जरूरी है।

DC supply में पावर:

डायरेक्ट करेंट के स्थिति में तो हम पावर P = VI होता है। जिससे हम DC supply का पावर (P) निकाल सकते है। लेकिन यदि हमें आल्टरनेटिंग करेंट के स्थिति में पावर का सूत्र देखे तो अलग होता है।

अल्टरनेटिंग करेंट की सप्लाई के स्थिति में पावर का सूत्र :

ऑल्टरनेटिंग करेंट की सप्लाई है तो इस स्थिति में भी दो स्थितियां पैदा होती है। जैसे –

सिंगल फेज :

अगर सप्लाई सिंगल फेज की है तो इस मामले में पावर (P) = VI cos φ होता है। इसमें आप देखेंगे तो इसमें आपको वोल्टेज और करंट के गुणनफल के साथ पावर फैक्टर (cos φ) भी है। क्योंकि एसी सप्लाई के स्थिति में  लोड का पावर फैक्टर भी होता है। जो को रेसिटिव, inductive और कैपेसिटिव लोड के स्थिति में अलग अलग होता है। अतः इस स्थिति में हम पावर फैक्टर भी लगाते हैं।

3 फेज :

इसके साथ ही ac supply में 3 फेज की भी सप्लाई होती है। अतः इस स्थिति में पावर P = 1.732 VI cos φ होता है। जहां पर 1.732, √3 का मान है। तीनो फेस होने के कारण हमे √3 से गुना करना पड़ता है।

अतः ऐसा नहीं है की हम सिर्फ करंट के मान के पता होने पर पावर कितना है यह बता सके। हमे इस स्थिति में ये भी जानना होगा की सप्लाई किस टाइप की डीसी सप्लाई है या एसी है। अगर एसी सप्लाई है तो सिंगल फेज है या थ्री फेज सप्लाई ये भी जानना होगा। उस हिसाब से हमे पावर कितना होगा। यह बता सकते हैं।

अतः अगर डीसी सप्लाई है और 1 एम्पियर के करेंट फ्लो कर रही है और वोल्टेज का मान 12 वोल्ट तो पावर P = 12× 1= 12 वाट होता।

और अगर कोई एसी सप्लाई है उसमे एक एम्पियर की करेंट फ्लो हो रही है। और यह 1 एम्पियर करेंट 220 वोल्ट की स्थिति में फ्लो हो रही है। और माना को पावर फैक्टर 0.8 लैगिंग है। तो इस स्थिति में पावर P = 220×1×0.8 = 176 वाट है।

अगर इसी समान वैल्यू पर एसी सप्लाई 3 फेज की है तो पावर P = 1.732 × 220× 1× 0.8 = 304.85 वाट है।

Leave a comment